विज्ञापन
This Article is From Sep 29, 2012

विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप : गीता ने दिलाया दूसरा कांस्य पदक

विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप : गीता ने दिलाया दूसरा कांस्य पदक
कनाडा के एडमोंटन में चल रही महिला विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में भारत की गीता फोगट ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता है। प्रतियोगिता में यह भारत का दूसरा पदक है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: कनाडा के एडमोंटन में चल रही महिला विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में भारत की गीता फोगट ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता है। प्रतियोगिता में यह भारत का दूसरा पदक है।

गीता ने शुक्रवार को खेले गए रेपेज राउंड के पहले फाइनल में यूक्रेन की नतालिया सिनीशाइन को 3-0 से मात दी। वहीं ग्रीस की मारिया प्रेवोलाराकी ने रेपेज राउंड के दूसरे मुकाबले में कनाडा की मोर्गना लोवर्ड्यूर को हरा कर स्पर्धा का दूसरा कांस्य पदक जीता।

जापान की सॉरी योशिंडे ने अमेरिका की हेलेन लुइस मारॉलिस को हराकर स्पर्धा के स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। योशिंडे वर्ष 2004 से ओलिंपिक चैम्पियन और वर्ष 2002 से विश्व चैम्पियन हैं।

इस 29 वर्षीय जपानी महिला पहलवान ने क्वार्टर फाइनल में गीता को मात दी थी। इसी वजह से हार के बावजूद गीता को रेपेज दौर में प्रवेश मिला। नतालिया से पहले गीता ने कजाकिस्तान की अक्जिया दाउतबायेवा को हराया था।

गौरतलब है कि गुरुवार को बबीता कुमारी ने कांस्य पदक जीता था, जबकि शिल्पी शिओरन और नवजोत कौर को क्रमश: 59 और 67 किलोग्राम भार वर्ग में पांचवे स्थान से संतोष करना पड़ा था। प्रतियोगिता शनिवार को समाप्त होगी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप, World Wrestling Championship, Geeta Fogat, गीता फोगट, कांस्य पदक
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com