मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के आखिरी ओवर में 23 रन देकर मुंबई की जीत सुनिश्चित करने के कारण बालाजी आलोचना का सामना कर रहे हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलकाता:
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के आखिरी ओवर में 23 रन देकर मुंबई की जीत सुनिश्चित करने के कारण आलोचना का सामना कर रहे लक्ष्मीपति बालाजी का बचाव उनकी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने किया और कहा कि यह बालाजी के लिए एक खराब दिन की तरह था। गंभीर ने कहा, क्रिकेट में ऐसा होता है। बालाजी ने अपनी तरफ से बढ़िया करने की कोशिश की। टी-20 क्रिकेट में ऐसा होता है और यह एक खराब दिन की तरह है। बालाजी मजबूती से वापसी करेंगे।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
बालाजी, गौतम गंभीर, आलोचना