विज्ञापन
This Article is From Apr 01, 2011

गौतम गंभीर का फाइनल में खेलना तय

टीम इंडिया के लिए एक अच्छी खबर है। गौतम गंभीर फाइनल के मैच के लिए फिट हो गए हैं। गंभीर को सेमीफाइनल मैच में चोट लग गई थी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई: टीम इंडिया के लिए एक अच्छी खबर है। गौतम गंभीर फाइनल के मैच के लिए फिट हो गए हैं। गंभीर को पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में चोट लग गई थी। गंभीर पूरे 50 ओवर फील्डिंग नहीं कर सके थे लेकिन अब वह फिट हो गए हैं। उम्मीद है कि गंभीर शनिवार को तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आएंगे। दूसरी ओर, वर्ल्ड कप फाइनल से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा। आशीष नेहरा चोट के चलते फाइनल नहीं खेल पाएंगे। सेमीफाइनल मुकाबले में वह टीम इंडिया की ओर से सबसे किफायती गेंदबाज साबित हुए थे। उन्होंने 10 ओवर की गेंदबाजी में 33 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे। ऐसे में उनका घायल होना धोनी के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है। नेहरा को सेमीफाइनल के दौरान ही उँगली में चोट लग गई थी। बताया जा रहा है कि उनको सर्जरी करानी होगी। श्रीलंका की ओर से टॉप स्पिनर मुथैया मुरलीधरन का फ़ाइनल में खेलना अब तय है। कोच ट्रेवर बेलिस ने इसकी पुष्टि की है। कोच का कहना है कि हालांकि मुरलीधरन चोट से अभी पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं फिर भी वह फ़ाइनल में खेलेंगे। मुरलीधरन ने भी इस बारे में ट्वीट किया है। टि्वटर पर उन्होंने लिखा कि चाहे जो कुछ भी हो वह फ़ाइनल में ज़रूर खेलेंगे। वर्ल्ड कप फ़ाइनल के बाद मुरलीधरन क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। मुरली न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ लीग मैच से ही घुटने की समस्या से जूझ रहे हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
गौतम गंभीर, फाइनल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com