मारिया शारापोवा (फाइल फोटो)
टेनिस के मैदान में सेरेना विलियम्स की रैंकिंग नंबर वन है, लेकिन एक दूसरा मैदान है, जिसमें मारिया शारापोवा की बराबरी करना बहुत ही मुश्किल है। फोर्ब्स पत्रिका की माने तो कमाई के मामले में शारापोवा, सेरेना सहित कई दूसरे खिलाड़ियों से कहीं आगे हैं और यह सिलसिला बीते कई सालों से जारी है। फोर्ब्स ने साल 2015 की महिला एथलीटों की कमाई की सूची जारी की है, जिसमें मारिया शारापोवा ने सेरेना विलियम्स को एक बार फिर पीछे छोड़ दिया है।
हालांकि यह कोई पहली बार नहीं हो रहा है, शारापोवा लगातार 11वें साल कमाई के मामले में नंबर वन एथलीट बनी हुई हैं। फोर्ब्स के आकलन के मुताबिक साल 2014-2015 के दौरान मारिया शारापोवा की कुल कमाई 29.7 मिलियन डॉलर यानी करीब 190 करोड़ रुपये रही, जबकि सेरेना विलियम्स 24.6 मिलियन डॉलर यानी करीब 157 करोड़ रुपये की आमदनी के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
गौरतलब है कि टेनिस प्रतियोगिताओं के जीतने से मिली इनामी रकम के मामले में सेरेना, मारिया शारापोवा से आगे हैं। सेरेना ने बीते साल करीब 75 करोड़ रुपये टेनिस प्रतियोगिता जीतकर कमाए हैं, वहीं शारापोवा ने टेनिस प्रतियोगिताओं से 6करीब 42 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिर मारिया शारापोवा किस तरह सेरेना विलियम्स से ज़्यादा पैसे कमा रही हैं? दरअसल इसकी वजह शारापोवा का कारोबारी साम्राज्य है।
2012 में शारापोवा ने सुगरपोवा नाम से अपना कैंडी ब्रांड लाँच किया जिसका कारोबार 30 देशों में फैला हुआ है। इसके अलावा विज्ञापन और ब्रांड एन्डॉर्स्मेंट में भी शारापोवा कारोबारी जगत की पहली पसंद हैं। नाइकी और टैग ह्यूअर जैसी कंपनियों से शारापोवा का करार भी उन्हें कमाई में नंबर वन बनाता है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
मारिया शारापोवा, टेनिस खिलाड़ी, सेरेना विलियम्स, फोर्ब्स की सूची, सबसे अमीर महिला एथलीट, Maria Sharapova, Tennis Player, Serena Williams, Forbes List, Richest Female Athlete