विज्ञापन
This Article is From Jun 06, 2011

असाधारण था नडाल का प्रदर्शन : फेडरर

वर्ष के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के खिताबी मुकाबले में हारने वाले स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने राफेल नडाल के प्रदर्शन को असाधारण करार दिया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पेरिस: वर्ष के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के खिताबी मुकाबले में हारने वाले स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने राफेल नडाल के प्रदर्शन को असाधारण करार दिया है। विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त नडाल ने रविवार को खेले गए पुरुषों के एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में 16 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता फेडरर को हराकर छठी बार फ्रेंच ओपन खिताब पर कब्जा जमाया था। फेडरर के आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, "नडाल द्वारा किया गया प्रदर्शन असाधारण था। उन्होंने एक बार फिर मुझे हराया। मैं दुखी हूं लेकिन मुझे इस बात की खुशी है कि मैंने खिताबी मुकाबले में नडाल का सामना किया।" उल्लेखनीय है कि नडाल ने फाइनल मुकाबले में फेडरर को 7-5, 7-6, 5-7, 6-1 से पराजित कर महान खिलाड़ी ब्योन बर्ग के छह बार फ्रेंच ओपन जीतने की बराबरी की थी। विश्व के तीसरी वरीयता प्राप्त फेडरर ने कहा, "क्ले कोर्ट के वह सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। मैं पिछले दो सप्ताह से जिस प्रकार से खेल रहा हूं उस पर मुझे गर्व है। मैं नडाल के खिलाफ इससे अधिक कुछ नहीं कर सकता था।" उल्लेखनीय है कि इससे पहले नडाल और फेडरर फ्रेंच ओपन के फाइनल में तीन बार भिड़ चुके थे। तीनों बार बाजी नडाल के हाथ लगी थी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
फेडरर, नडाल, फ्रेंच ओपन, Fedrer, Nadal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com