इतिहास पुरुष बन चुके अमेरिका के तैराक माइकल फेल्प्स ने लंदन ओलिंपिक के बाद तरणताल को अलविदा कहने की पुष्टि की है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन:
इतिहास पुरुष बन चुके अमेरिका के तैराक माइकल फेल्प्स ने लंदन ओलिंपिक के बाद तरणताल को अलविदा कहने की पुष्टि की है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक फेल्प्स ने कहा, "अब और अधिक तैराकी प्रतियोगिता और क्लब मीट में भाग नहीं। मैं निश्चित तौर पर लंदन ओलिंपिक के बाद संन्यास लूंगा।"
फेल्प्स ने गुरुवार को लंदन ओलिंपिक की 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले स्पर्धा का स्वर्ण पदक लगातार तीसरी बार अपने नाम किया।
फेल्प्स लगातार तीन ओलिंपिक संस्करणों में एक ही स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले पुरुष तैराक बन गए हैं। फेल्प्स के खाते में अब रिकॉर्ड 20 पदक हो गए हैं।
जीत के बाद 29 वर्षीय फेल्प्स ने कहा, "व्यक्तिगत स्पर्धा का स्वर्ण जीतने से राहत महसूस कर रहा हूं। यह मेरे लिए खास है।"
उल्लेखनीय है कि फेल्प्स लंदन ओलिंपिक की 200 मीटर बटरफ्लाई और 400 मीटर व्यक्तिगत मेडले स्पर्धा में अपने खिताब का बचाव नहीं कर सके थे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं