एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि अल आहली और अल मासरी क्लब के बीच हुए मैच में रेफरी ने जैसे ही अंतिम सीटी बजाई, हिंसा भड़क उठी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
काहिरा:
मिस्र के पोर्ट सेड में एक फुटबॉल मैच के बाद हुए दंगे में 74 लोगों की मौत हो गई है। चार अस्पतालों के चिकित्सकों से मिली जानकारी के मुताबिक कुछ लोगों की मौत चाकू के जख्मों से हुई है, और एम्बुलेन्सों के जरिये घायलों को स्टेडियम से अस्पताल लाने का काम अब भी जारी है।
एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि अल आहली और अल मासरी क्लबके बीच हुए मैच में रेफरी ने जैसे ही अंतिम सीटी बजाई, हिंसा भड़क उठी। अल मासरी ने अल आहली को 3-0 से हराया था, जिसके बाद अल मासरी के प्रशंसक बीच मैदान में आ गए और अल आहली के प्रशंसकों पर पत्थर, बोतल और पटाखे फेंकने लगे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं