उल्लेखनीय है कि पहले चरण में भी राम ने 800 मीटर और सीमा ने डिस्कस थ्रो स्पर्धा में क्रमश: रजत और कांस्य पदक पर कब्जा जमाया था।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कुनशान:
भारत के मध्यम दूरी के पुरुष धावक घमण्डा राम और डिस्कस थ्रोअर महिला खिलाड़ी सीमा अंतिल ने चीन के कुनशान शहर में जारी एशियाई ग्रां पी श्रृंखला के दूसरे चरण में एक बार फिर पदक जीतने में सफल रहे। एशियाई एथलेटिक्स संघ के अनुसार, राम 800 मीटर स्पर्धा में 1 मिनट 48.17 सेकंड का समय निकालकर रजत पदक पर कब्जा करने में कामयाब रहे जबकि सीमा ने (50.64 मी.) डिस्क फेंककर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। पिछले वर्ष एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले ईरान के सदजाद मोराडी ने 1 मिनट 47.95 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। डिस्कस थ्रो स्पर्धा का स्वर्ण पदक चीन की यांग फेई ने जीता। फेई ने (59.26) डिस्क फेंककर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उल्लेखनीय है कि पहले चरण में भी राम ने 800 मीटर और सीमा ने डिस्कस थ्रो स्पर्धा में क्रमश: रजत और कांस्य पदक पर कब्जा जमाया था। पिछली बार राम स्वर्ण पदक से महज 0.22 सेकंड से चूक गए थे जबकि सीमा ने पिछली बार (49.77 मी.) डिस्क फेंकने में कामयाब हुई थीं।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
एशियाई ग्रां पी, राम, सीमा