विज्ञापन
This Article is From Apr 05, 2011

धोनी को सुखोई विमान उड़ाने का न्योता

विश्वविजेता भारतीय टीम के कप्तान धोनी ने एयर चीफ मार्शल पीवी नाइक से मुलाकात की। नाइक ने धोनी को सुखोई लड़ाकू विमान में उड़ने का न्योता दिया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
New Delhi: विश्वविजेता भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सोमवार शाम एयर चीफ मार्शल पीवी नाइक से मुलाकात की। एयर चीफ मार्शल नाइक ने कहा कि धोनी की सेना ने भारत का गौरव बढ़ाया है। नाइक ने इस मौके पर धोनी को सुखोई लड़ाकू विमान में उड़ने का न्योता दिया। धोनी ने भी सुखोई उड़ाने की अपनी इच्छा जाहिर की और कहा कि समय मिलते ही वह अपनी इस इच्छा को पूरा करेंगे। धोनी दूसरे खिलाड़ी हैं, जो सुखोई उड़ाने जा रहे हैं, इससे पहले सचिन तेंदुलकर को भी इसका न्योता मिल चुका है। धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ वायुसेना मुख्यालय पहुंचे, जहां एयर चीफ मार्शल नाइक ने अपनी पत्नी के साथ उनका स्वागत किया। इस मौके पर नाइक धोनी का फेवरेट हेलीकॉप्टर शॉट आजमाते दिखे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
महेंद्र सिंह धोनी, सुखोई, पीवी नाइक, एयरफोर्स, विश्वविजेता टीम
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com