विज्ञापन
This Article is From Apr 03, 2011

महीनों पहले से विश्व कप पर थी नजरें : धोनी

भारतीय कप्तान धोनी ने कहा कि विश्व कप पर दो साल पहले से उनकी नजरें थी और वे अपने प्रमुख खिलाड़ियों को फिट तथा फॉर्म में रखना चाहते थे।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
Mumbai: भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि विश्व कप पर दो साल पहले ही से उनकी नजरें थी और वे अपने प्रमुख खिलाड़ियों को फिट तथा फॉर्म में रखना चाहते थे। धोनी ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेन्स में कहा, हमने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। करीब डेढ़ साल पहले ही हमने विश्व कप पर नजरें गड़ा ली थीं। मैदान पर हम चाहे जैसा भी खेलें, हमारा दीर्घकालिक लक्ष्य विश्व कप जीतना था। हम खिलाड़ियों को फिट रखना चाहते थे। उन्होंने कहा, हम चाहते थे कि हमारे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी फॉर्म में और फिट रहें। यह बड़ी चुनौती थी। हम मैदान पर सौ फीसदी से अधिक देने में कामयाब रहे। सही समय पर अच्छा प्रदर्शन किया। हम एक दूसरे के लिए जीतना चाहते थे। यह पूछने पर कि विजयी छक्का मारने के बाद भी उन्होंने अपने जज्बात जाहिर क्यों नहीं किए, कैप्टन कूल ने कहा, मैं दुविधा में था। मैं स्टम्प चाहता था। मैं पिच के बीच था और युवराज दूसरी ओर। मुझे लगा कि एक-दूसरे के गले बाद में लग जाएंगे, लेकिन वह आया और मुझ पर कूद गया। धोनी ने यह भी कहा कि जीत के खुमार में डूबने का खिलाड़ियों के पास समय नहीं है, क्योंकि 8 अप्रैल से आईपीएल भी शुरू हो रहा है। धोनी ने कहा, मुझे नहीं लगता कि हमारे पास पर्याप्त समय है। मैं रविवार को दिल्ली जा रहा हूं। इसके बाद आईपीएल है। विश्व कप जीतने के खुमार में डूबने का समय नहीं है। आईपीएल टीम के लिए खेलने का भी काफी दबाव होता है। उन्होंने हालांकि इस गुप्त रणनीति का खुलासा करने से इनकार कर किया, जो उन्होंने विश्व कप जीतने के लिए इस्तेमाल की। धोनी ने कहा, हमने जो मैदान पर किया, इसमें कोई राज की बात नहीं है। हमने जो भी गुप्त योजनाएं बनाई हैं, हम उन्हें होटल में ही आजमाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि देश हाल में खेलों में आगे बढ़ रहा है, लेकिन क्रिकेट के लिए लोगों में काफी अत्यधिक जुनून है। उन्होंने कहा, पिछले तीन-चार वर्षों में हमने निशानेबाजी, बैडमिंटन, टेनिस, बैडमिंटन, हॉकी और फुटबॉल में भी अच्छा किया है। हम स्पोर्टिंग नेशन के रूप में आगे बढ़ रहे हैं। लेकिन ढांचे की वजह से क्रिकेट विशेष है। यह 1983 की जीत से ही शुरू हुआ था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
क्रिकेट, विश्व कप 2011, विश्व विजेता, वर्ल्ड चैम्पियन, धोनी, टीम इंडिया
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com