एक अरब लोगों की अपेक्षाओं का बोझ झेलने वाले धोनी ने फाइनल में श्रीलंका पर जीत के बाद बोझ कुछ कम करते हुए अपना सिर मुंडवा दिया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:
एक अरब लोगों की अपेक्षाओं का बोझ झेलने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने विश्व कप फाइनल में श्रीलंका पर जीत के बाद अपना बोझ कुछ कम करते हुए अपना सिर मुंडवा दिया। उन्होंने मन्नत मांगी थी कि यदि भारत जीत गया तो वह अपना सिर मुंडवाएंगे। धोनी सुबह गंजे होकर अवतरित हुए तो सभी चकित रह गए। उन्होंने देर रात होटल के अपने कमरे में ही सिर के बाल मुंडवा दिए थे। माना जा रहा है कि धोनी ने विश्व कप शुरू होने से पहले रांची में अपने घर के करीब स्थित मंदिर में मन्नत मांगी थी। पुजारी ने उन्हें सुबह पौने तीन से तीन बजे के बीच सिर मुंडवाने की सलाह दी थी और उन्होंने ऐसा ही किया। इन बालों को अब तिरुपति के बालाजी मंदिर में चढ़ाया जाएगा। धोनी का नया लुक गेटवे ऑफ इंडिया में टीम के आधिकारिक फोटो सत्र में देखा गया। संयोग से धोनी ने द. अफ्रीका में 2007 में ट्वेंटी-20 विश्व कप जीतने के बाद भी अपने लंबे बालों को कटवाकर छोटा कर दिया था।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
भारत, जीत, धोनी, सिर