विज्ञापन
This Article is From Jun 22, 2011

धोनी के टेस्ट क्रिकेट में 150 कैच पूरे

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन टेस्ट क्रिकेट में 150 कैच लपकने की उपलब्धि हासिल की।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
किंग्सटन: भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन टेस्ट क्रिकेट में 150 कैच लपकने की उपलब्धि हासिल की। धोनी ने वेस्टइंडीज की पहली पारी में प्रवीण कुमार की गेंद पर डेरेन ब्रावो का कैच लपककर यह कारनामा किया। धोनी के अलावा केवल सैयद किरमानी (160 कैच और 38 स्टंपिंग) ने ही भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में 150 से अधिक कैच लपके हैं। अपने 55वें टेस्ट में खेल रहे भारतीय कप्तान ने 151 कैच और 25 स्टंपिंग के साथ 176 शिकार बनाये हैं। किरमानी 88 मैचों में 198 शिकार के साथ भारत के सबसे सफल विकेटकीपर हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
महेन्द्र सिंह धोनी, 150 कैच
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com