ओलिंपिक में पदक की दावेदार भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने तुर्की के अंताल्या में चल रहे विश्व कप में व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया।
                                            
                                            क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
 हमें बताएं।
                                        
                                                                                कोलकाता: 
                                        ओलिंपिक में पदक की दावेदार भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने तुर्की के अंताल्या में चल रहे विश्व कप में व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया। दीपिका ने कोरिया की ली सुंग जिन को छह सेट अंक से हराया।
यहां मिली सूचना के अनुसार दीपिका ने पहला सेट 27.30 से गंवाने के बाद दूसरा सेट 29.27 से और तीसरा 27.26 से जीता। चौथा सेट 27.29 से हारने के बाद उसने पांचवां सेट 28.27 से जीता।
लंदन ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुकी दीपिका फिलहाल जूनियर विश्व चैम्पियन है। उसने दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। भारतीय तीरंदाजी संघ के प्रमुख और भारतीय ओलिंपिक संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा ने दीपिका को बधाई दी है।
                                                                        
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं