विज्ञापन
This Article is From Apr 20, 2011

बीसीसीआई से नाराज हैं कुछ भारतीय खिलाड़ी

भारतीय खिलाड़ियों को शिकायत है कि सबसे बड़े खिताब को जीतने के बाद टीम के क्रिकेट खिलाड़ियों को जितना इनाम मिलना चाहिए था उतना नहीं मिला।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई: वर्ल्ड कप जीतने वाले टीम इंडिया के खिलाड़ी अब अपने ही बोर्ड से नाराज हैं। खिलाड़ियों को शिकायत है कि क्रिकेट की दुनिया के सबसे बड़े खिताब को जीतने के बाद टीम के क्रिकेट खिलाड़ियों को जितना इनाम मिलना चाहिए था उतना नहीं मिला। इम मामले में बोर्ड ने खिलाड़ियों की अनऔपचारिक मांगों को खारिज कर दिया है। और खिलाड़ी इस बात से खुश नहीं है BCCI के अध्यक्ष शशांक मनोहर ने वर्ल्ड कप जीतते ही ये ऐलान किया था कि 15 सदस्य खिलाड़ियों की टीम को 1−1 करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा और टीम की मदद करने के लिए सपोर्ट स्टाफ को 50 लाख रुपये दिए जाएंगे लेकिन खबरों के मुताबिक टीम के सीनियर खिलाड़ी हर सदस्य के लिए 5−5 करोड़ रुपये की मांग कर रहे हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बीसीसीआई, खिलाड़ी, इनाम
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com