उत्तराखंड कांग्रेस ने क्रिकेट खिलाड़ी मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न देने की केन्द्र सरकार से मांग की है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
देहरादून:
उत्तराखंड कांग्रेस ने क्रिकेट खिलाड़ी मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न देने की केन्द्र सरकार से मांग की है। उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हरक सिंह रावत ने केन्द्र सरकार को लिखे पत्र में कहा है कि तेंदुलकर का इस देश के खेल में अप्रतिम योगदान रहा है। क्रिकेट में सचिन के योगदान को देखते हुए केन्द्र सरकार को उन्हें भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित करना चाहिए। रावत ने कहा कि उन्होंने बुधवार को ही केन्द्र सरकार को इस आशय का पत्र लिखा है और आग्रह किया है कि सचिन को भारत रत्न दिया जाए। उन्होंने कहा कि भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के नेतृत्व में भारत का विश्व कप जीतना खासतौर पर उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है क्योंकि धोनी उत्तराखंड के ही मूल निवासी हैं।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
सचिन तेंदुलकर, केन्द्र सरकार, भारत रत्न