इंडिया रेड ने एनकेपी साल्वे चैलेंजर क्रिकेट सीरीज के पहले मैच में इंडिया ब्लूज को पांच विकेट से हरा दिया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नागपुर:
अभिनव मुकुंद के शतकीय प्रहार और रिधिमान साहा के साथ पांचवें विकेट के लिए 147 रन की साझेदारी की बदौलत इंडिया रेड ने एनकेपी साल्वे चैलेंजर क्रिकेट सीरीज के पहले मैच में इंडिया ब्लूज को पांच विकेट से हरा दिया। कप्तान एस बद्रीनाथ के 56 रन और युवा मनदीप सिंह के आक्रामक अर्द्धशतक की बदौलत इंडिया ब्लूज ने आठ विकेट पर 274 रन बनाए। जवाब में इंडिया रेड ने 15 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। मुकुंद ने 133 गेंद में 127 रन बनाए जिसमें दस चौके शामिल थे। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज रिधिमान साहा ने 80 गेंद में 65 रन का योगदान दिया। इंडिया ब्लूज के लिए प्रदीप सांगवान ने तीन विकेट लिए लेकिन मुकुंद की पारी ने उनके प्रदर्शन को बेकार साबित कर दिया। इंडिया रेड की शुरुआत खराब रही थी और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन तथा कप्तान गौतम गंभीर दूसरे ओवर में पवेलियन लौट गए थे जब स्कोर 15 रन था। युसूफ पठान 21 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मुकुंद और अशोक मनेरिया ने चौथे विकेट के लिए 71 रन जोड़कर पारी को संभाला। मुकुंद ने इसके बाद साहा के साथ 147 रन की साझेदारी करके टीम को जीत तक पहुंचाया। मुकुंद 47वें ओवर में सांगवान की गेंद पर विकेट के पीछे दिनेश कार्तिक को कैच देकर आउट हुए।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
मुकुंद, शतक, इंडिया रेड