विश्व की शीर्ष वरीयता प्राप्त अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी बॉब ब्रायन और माइक ब्रायन की जोड़ी ने मोंटे कार्लो टूर्नामेंट का युगल खिताब जीत लिया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मोनाको:
विश्व की शीर्ष वरीयता प्राप्त अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी बॉब ब्रायन और माइक ब्रायन की जोड़ी ने मोंटे कार्लो टूर्नामेंट का युगल खिताब जीत लिया है। इस जीत के साथ ही ब्रायन बंधुओं ने इस टूर्नामेंट पर दूसरी बार कब्जा जमाया। ब्रायन बंधुओं की जोड़ी ने पुरुषों की युगल स्पर्धा के खिताबी मुकाबले में गैर-वरीयता प्राप्त अर्जेटीना के जुआन इगनेसियो चेला और ब्रूनो सोअर्स की जोड़ी को 6-3, 6-2 से पराजित किया। बॉब और माइक ब्रायन की जोड़ी चौथी बार मोंटे कार्लो टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी। इससे पहले, ब्रायन बंधुओं ने सेमीफाइनल मुकाबले में पोलैंड के मारियअस फ्राइस्टेनबर्ग और मारसिन मटकोव्सकी की जोड़ी को 6-3, 6-4 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
टेनिस, मोंटे कार्लो टूर्नामेंट, ब्रायन बंधु