लंदन मैराथन के आयोजकों ने कहा है कि बोस्टन मैराथन में फिनिश लाइन के पास हुए विस्फोटों में कम से कम दो लोगों के मारे जाने के बावजूद रविवार को यहां रेस होगी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन:
लंदन मैराथन के आयोजकों ने कहा है कि बोस्टन मैराथन में फिनिश लाइन के पास हुए विस्फोटों में कम से कम दो लोगों के मारे जाने के बावजूद रविवार को यहां रेस होगी। पुलिस ने हालांकि कहा कि उसे सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करनी होगी।
अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है कि बोस्टन मैराथन में हुए विस्फोट आतंकी हमले थे या नहीं। इस हादसे के बाद हालांकि लंदन मैराथन की सुरक्षा को लेकर आशंका पैदा हो गई है।
लंदन मैराथन के मुख्य कार्यकारी निक बिटेल ने बीबीसी रेडियो फाइव लाइव से कहा, हम लंदन मैराथन रद्द नहीं करेंगे। हम सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, मैराथन या परेड जैसा आयोजन पूरे शहर में होता है, यह किसी स्टेडियम में नहीं होता लिहाजा यह उतनी ही सुरक्षित होगी जितना कि यह शहर। हर साल लंदन मैराथन में हजारों अंतरराष्ट्रीय एथलीट भाग लेते हैं। छह दिन बाद होने वाली रेस के सुरक्षा कारणों से रद्द होने की अटकलें लगाई जा रही है।
बिटेल ने कहा, हम बोस्टन में विस्फोट की खबर से दुखी और स्तब्ध है। हमारी सहानुभूति उन परिवारों के साथ है। हमने मेट्रोपोलिटन पुलिस के साथ संयुक्त रूप से सुरक्षा योजना बनाई है। हम लगातार उनके संपर्क में हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
बोस्टन मैराथन, बोस्टन में धमाके, अमेरिका में धमाके, लंदन मैराथन, Boston Marathon Blasts, London Marathon