भारत के पूर्व दूसरे वरीयता प्राप्त बिलियडर्स खिलाड़ी मुकेश रेहानी का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 52 वर्ष के थे।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
भारत के पूर्व दूसरे वरीयता प्राप्त बिलियडर्स खिलाड़ी मुकेश रेहानी का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 52 वर्ष के थे। मुकेश अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं। मुकेश के आकस्मिक निधन से बिलियर्ड्स जगत में शोक की लहर फैल गई है। पूर्व विश्व चैम्पियन गीत सेठी, मौजूदा एशियाई चैम्पियन पंकज आडवाणी, राष्ट्रीय कोच मनोज कोठारी और दिग्गज बिलियर्ड्स खिलाड़ी अशोक शांडिल्य सहित कई दिग्गजों ने मुकेश के निधन पर शोक व्यक्त किया है। वर्ष 1995 में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के उपविजेता रहे मुकेश को निडर बिलियडर्स खिलाड़ी के तौर पर जाना जाता था। दिग्गज खिलाड़ियों का मानना है कि मुकेश कभी भी अपनी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं कर सके।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
बिलियर्ड्स, खिलाड़ी, मुकेश रेहानी, निधन