विज्ञापन
This Article is From Jan 12, 2015

आज दिया जाएगा सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी का सम्मान 'बैलन डि ओर'

आज दिया जाएगा सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी का सम्मान 'बैलन डि ओर'
नई दिल्ली:

फुटबॉल की दुनिया में 2014 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का सम्मान 'बैलन डि ओर' सोमवार की रात को दिया जाएगा। इस खिताब के विजेता का फ़ैसला फ़ाइनल राउंड में पहुंचे तीन फ़ुटबॉलरों में होगा।

इस साल लियोनेल मैस्सी, क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जर्मनी के वर्ल्डकप विजेता टीम के गोलकीपर मैन्युल नेयूर अंतिम राउंड तक पहुंचे हैं।

लियोनेल मैस्सी अगर इस खिताब को जीतते हैं तो उनके करियर का पांचवां बैलन डि ओर ख़िताब होगा। वहीं, क्रिस्टियानो रोनाल्डो लगातार दूसरे साल इस खिताब पर कब्जा जमा सकते हैं।

जबकि, जर्मनी को 2014 के वर्ल्ड कप फ़ुटबॉल का खिताब दिलाने वाले जर्मन गोलकीपर मैन्युल नेयूर का दावा भी मज़बूत माना जा रहा है। 1963 के बाद पहला कोई गोलकीपर इस सम्मान को जीतने के करीब पहुंचा है।

1963 में सोवियत रूस के गोलकीपर लेव यासिन को ये सम्मान दिया गया था। बहरहाल, इन्हीं तीनों में से
ज्यूरिख में होने वाले सम्मान समारोह में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर का चुनाव होगा।

बैलड डि ओर का सम्मान का फ़ैसला इंटरनेशनल फुटबॉल की टीमों के कोच और कप्तान के वोटों के आधार पर होता है। इस वोटिंग में दुनियाभर के चुनिंदाखेल पत्रकार भी शामिल होते हैं। मैस्सी, रोनाल्डो और नेयूर में जिन्हें सबसे ज्यादा वोट मिलेगा, उसे ही बैलन डि ओर का सम्मान मिलेगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
फुटबॉल, बैलन डि ओर, वर्ल्डकप विजेता टीम, लियोनेल मैस्सी, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, Football, World Cup Winning Team, Lionel Messi, Cristiano Ronaldo, Ballon D'or
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com