भारत ने श्रीलंका के हम्बानटोटा में जारी दक्षिण एशियाई बीच खेलों की घुड़सवारी के टेंटपेगिंग स्पर्धा में स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम कर लिए हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलम्बो:
भारतीय टीम ने श्रीलंका के हम्बानटोटा में जारी दक्षिण एशियाई बीच खेलों की घुड़सवारी के टेंटपेगिंग स्पर्धा में स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम कर लिए हैं। समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ' के मुताबिक, इस स्पर्धा का कांस्य पदक नेपाल के खाते में गया। घुड़सवारी की टेंटपेगिंग स्पर्धा में भारत के जसविंदर सिंह बट्ट और जसविंदर सिंह 29-29 अंक के साथ बराबरी पर रहे जबकि नेपाल के धुरबा प्रदास ने 28 अंक हासिल किए। स्वर्ण पदक के लिए खेले गए मुकाबले में बट्ट ने 6 अंक हासिल किए जबकि सिंह दो अंक ही हासिल कर पाए। दूसरी ओर, मेजबान श्रीलंका ने बीच बॉलीवाल प्रतियोगिता में भारत को 2-0 से हरा दिया। श्रीलंका ने बीच फुटबाल में नेपाल को 11-2 से शिकस्त दी जबकि बांग्लादेश को उसने 12-4 से हराया। बांग्लादेश ने मालदीव को 8-3 से शिकस्त दी जबकि नेपाल ने मालदीव को 5-3 से पटखनी दी। कबड्डी प्रतियोगिता में श्रीलंका की पुरुष टीम ने नेपाल को 71-19 से हराया जबकि महिला टीम ने नेपाल को 70-34 से हराया।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
एशिया, बीच, खेल, घुड़सवारी, भारत, स्वर्ण