विज्ञापन
This Article is From Jul 19, 2016

पाकिस्तानी मूल के बॉक्सर आमिर खान ने विजेंदर सिंह को बताया बच्चा, कहा- जो चाहते हैं उसे लेकर सतर्क रहें

पाकिस्तानी मूल के बॉक्सर आमिर खान ने विजेंदर सिंह को बताया बच्चा, कहा- जो चाहते हैं उसे लेकर सतर्क रहें
आमिर खान (बाएं- फोटो Twitter) और विजेंदर सिंह (फाइल फोटो)
  • विजेंदर ने रविवार को 10 राउंड के मुकाबले में कैरी होप को हराया था
  • प्रोफेशनल बॉक्सिंग में यह उनकी लगातार सातवीं जीत थी
  • विजेंदर ने इस मुकाबले के बाद आमिर खान से लड़ने की इच्छा जताई थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
प्रोफेशनल बॉक्सिंग में लगातार सातवीं जीत से उत्साहित भारत के विजेंदर सिंह ने पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश बॉक्सर आमिर खान से मुकाबले की इच्छा जताई थी। इस मुकाबले को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा जोरों पर है। फैन्स दोनों ही बॉक्सर को भिड़ते हुए देखना चाहते हैं। खासतौर से जब से उन्हें पता चला है कि आमिर मूलत: पाकिस्तान से हैं, तब से वे मुकाबले को लेकर खासे उत्साहित दिख रहे हैं। इस पर अब बॉक्सर आमिर खान ने विजेंदर को चेतावनी भरे अंदाज में सलाह दी है, 'आप जो चाहते हैं उसे लेकर सतर्क रहें।'  मतलब साफ है कि विजेंदर को आमिर ने अप्रत्यक्ष रूप से बता दिया है कि उनके लिए यह मुकाबला खतरनाक हो सकता है।

हालांकि मीडिया में खबर छपने के बाद आमिर खान ने विजेंदर को डब्ल्यूबीओ एशिया पैसीफिक सुपर मिडिलवेट मुकाबला जीतने के लिए बधाई भी दी है। उन्हें मीडिया के जरिये ही विजेंदर की उनसे लड़ने की इच्छा का पता चला। आमिर ने विजेंदर के प्रमोटर की ओर से इस मुकाबले की संभावना तलाशे जाने के संकेत पर यह प्रतिक्रिया दी।

आमिर खान ओलिंपिक के पूर्व रजत पदक विजेता हैं और डब्ल्यूबीए लाइट वेल्टरवेट (रिपीट लाइट वेल्टरवेट) वर्ल्ड चैंपियन हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘इस जीत पर @boxervijender (विजेंदर सिंह) को बधाई। बच्चे के लिए कोई कामना करते समय सतर्क रहना चाहिए (विजेंदर के प्रमोटर की ओर इशारा)!’’
प्रोफेशनल बॉक्सिंग में पहले 6 मुकाबले नॉकआउट से जीतने वाले 30 साल के विजेंदर ने पिछले दिनों 10 राउंड के मुकाबले में पूर्व डब्ल्यूबीसी वर्ल्ड चैंपियन कैरी होप को हराकर सुपर मिडलवेट वर्ग का खिताब जीता है। यह उनकी लगातार सातवीं जीत है, इसलिए अब वह कठिन मुकाबले चाहते हैं। वैसे भी उनके मुकाबले अब पहले से बड़े खिलाड़ियों के साथ होंगे।

गौरतलब है कि विजेंदर ने NDTV से बातचीत में कहा था, ‘‘मेरा और आमिर का भार वर्ग अलग है। इसलिए मुकाबले के लिए या तो उन्हें अपना वजन बढ़ाना होगा हैं या मुझे अपना वजन कम करना होगा हूं, इसमें से ही हमें कुछ करना होगा। हम इस बारे में सोच रहे हैं, इसलिए इंतजार करें कि क्या होता है। उम्मीद करता हूं कि जब यह बड़ा मुकाबला हो, तो भारत में ही हो।’’

"यदि ऐसा होता है, तो यह बहुत खास पल होगा। मेरा अगला लक्ष्य वर्ल्ड टाइटल जीतना है।"

आमिर खान वर्तमान में दुबई में रह रहे हैं और हाल ही में उन्होंने खुद को मिडिलवेट वर्ग में वर्ल्ड चैंपियन साउल कैनेलो अल्वारेज के सामने आजमाया था। हालांकि अल्वारेज ने उन्हें छठे राउंड में नॉकआउट कर दिया और उनकी मंशा पूरी नहीं हो सकी। पाकिस्तानी मूल के इस बॉक्सर ने अल्वारेज से मुकाबले से पहले विजेंदर से भी भिड़ने की इच्छा जताई थी।
(इनपुट भाषा से भी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
विजेंदर सिंह, आमिर खान, बॉक्सर आमिर खान, बॉक्सिंग, प्रोफेशनल बॉक्सिंग, पाकिस्तानी मूल के बॉक्सर, Vijender Singh, Amir Khan, Boxer Amir Khan, Boxing, Professional Boxing, Vijender Singh-Amir Khan Fight
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com