विज्ञापन
This Article is From Oct 29, 2011

युवराज, विराट और इशांत ग्रेड-'ए' में शामिल

बीसीसीआई ने वार्षिक अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची में वर्ष 2011-12 सत्र के लिए मध्यक्रम के बल्लेबाज युवराज, कोहली और इशांत को पदोन्नत किया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलकाता: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वार्षिक अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची में वर्ष 2011-12 सत्र के लिए मध्यक्रम के बल्लेबाज युवराज सिंह, विराट कोहली और तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को पदोन्नत कर ग्रेड-'ए' में शामिल किया है जबकि ग्रेड-'सी' में इस बार 13 नए खिलाड़ियों को जोड़ा गया है। स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा को पदोन्नत कर ग्रेड-'बी' में रोहित शर्मा के साथ रखा गया है। अश्विन और जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम को एकदिवसीय श्रृंखला में 5-0 की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, गौतम गम्भीर, वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण के साथ अनुभवी हरभजन सिह और मध्यक्रम के बल्लेबाज सुरेश रैना ग्रेड-'ए' में बरकरार हैं। ग्रेड-'ए' में शामिल खिलाड़ियों को वार्षिक अनुबंध की राशि एक करोड़ रुपये दी जाएगी। इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रेहाने और मध्यम गति के गेंदबाज वरुण एरॉन ग्रेड-'सी' में स्थान बनाने में कामयाब रहे। मुनाफ पटेल, शिखर धवन, वृद्धिमान साहा, पार्थिव पटेल, एस. बद्रीनाथ, मनोज तिवारी, पीयूष चावला, दिनेश कार्तिक, जयदेव उनादकत, उमेश यादव, और राहुल शर्मा को ग्रेड-'सी' में रखा गया है। सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ग्रेड-'बी' से ग्रेड-'सी' में पहुंच गए हैं जबकि बाएं हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज आशीष नेहरा को किसी भी ग्रेड में शामिल नहीं किया गया है। उल्लेखनीय है कि बीसीसीआई की कार्यकारी समिति ने शनिवार को अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची 24 से बढ़ाकर 36 कर दी है जिनमें ग्रेड-'ए' में 12, ग्रेड-'बी' में 5 और ग्रेड-'सी' में 19 खिलाड़ी शामिल हैं। ग्रेड-'ए' (एक करोड़ रुपये) में शामिल खिलाड़ी इस प्रकार हैं : सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, गौतम गम्भीर, वीरेंद्र सहवाग, महेंद्र सिंह धोनी, वीवीएस लक्ष्मण, सुरेश रैना, हरभजन सिंह, जहीर खान, युवराज सिंह, इशांत शर्मा और विराट कोहली। ग्रेड-'बी' (50 लाख रुपये) में शामिल खिलाड़ी इस प्रकार हैं : प्रवीण कुमार, प्रज्ञान ओझा, रविचंद्रन अश्विन, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा। ग्रेड-'सी' (25 लाख रुपये) में शामिल खिलाड़ी इस प्रकार है : शांताकुमार श्रीसंथ, अमित मिश्रा, चेतेश्वर पुजारा, अभिमन्यु मिथुन, विनय कुमार, अजिंक्य रेहाने, मुनाफ पटेल, मुरली विजय, शिखर धवन, वृद्धिमान साहा, पार्थिव पटेल, एस. बद्रीनाथ, मनोज तिवारी, पीयूष चावला, दिनेश कार्तिक, जयदेव उनादकत, उमेश यादव, राहुल शर्मा और वरुण एरॉन।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
युवराज, विराट, इशांत
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com