शुक्ला ने कहा, यह मामला पूरी तरह से ICC अध्यक्ष के हाथ में है। हमारी ICC अधिकारियों के साथ बैठक होनी है, जहां BCCI अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:
बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने शुक्रवार को आश्वासन दिया कि बोर्ड यहां वानखेड़े स्टेडियम में शनिवार को होने वाले क्रिकेट विश्व कप फाइनल के लिए भारतीय टीवी चैनलों पर लगा प्रतिबंध हटाने के लिए आईसीसी के साथ समझौते पर पहुंचने की कोशिश कर रहा है। शुक्ला ने कहा, यह मामला पूरी तरह से आईसीसी अध्यक्ष के हाथ में है। हमारी आईसीसी अधिकारियों के साथ बैठक होनी है, जहां बीसीसीआई अध्यक्ष :शशांक मनोहर: भी मौजूद रहेंगे। हम इस मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने आज सुबह मान्यता देने संबंधी शर्तों का उल्लंघन करने के आरोप में भारतीय समाचार चैनलों को खिताबी मुकाबले से पहले भारत और श्रीलंका के कप्तानों की मैच पूर्व प्रेस कांफ्रेंस कवर करने से रोक दिया था। बीसीसीआई की मीडिया समिति के भी सदस्य शुक्ला ने कहा, आईसीसी का कहना है कि उसकी व्यावसायिक प्रतिबद्धताएं हैं। इन प्रतिबद्धताओं को पूरा करने की जरूरत है, नहीं तो उनके प्रायोजक उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर देंगे। उन्होंने कहा, उसका नजरिया भी सही है लेकिन हम बीच का रास्ता ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। उनके :आईसीसी के: मुताबिक कुछ विशेष चैनल है जो उनके दिशानिर्देशों का उल्लंघन कर रहे हैं। यहीं कारण है कि यह समस्या खड़ी हुई है। सरकार का इस्तक्षेप भी इस मुद्दे को नहीं सुलझा पाया है। शुक्ला ने कहा, सरकार की बातचीत खत्म हो चुकी है। कल, उनकी बैठक थी लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। इसलिए हमने खुद इस मुद्दे को सुलझाने का फैसला किया। इससे पहले आज दोनों कप्तानों और आईसीसी अध्यक्ष शरद पवार की प्रेस कांफ्रेंस कवर करने आये समाचार चैनलों के कर्मचारियों को वानखेड़े स्टेडियम परिसर से बाहर रहने को कहा गया।