पी कश्यप (फाइल फोटो)
बालीकप्पन (इंडोनेशिया):
चोट के बाद वापसी कर रहे भारत के पी कश्यप ने गुरुवार को इंडोनेशिया ग्रां प्री गोल्ड बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीत दर्ज की जबकि एचएस प्रणय और अजय जयराम भी पुरुष एकल के दूसरे दौर में प्रवेश करने में सफल रहे.
चोटों के कारण रियो ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहे कश्यप ने इंडोनेशिया के नथानील एर्नेस्टन सुलिस्तयो को 21-6 21-8 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई, जबकि सातवें वरीय प्रणय ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए कोरिया के हा यंग वूंग को 16-21 21-19 21-14 से शिकस्त दी.
तीसरे वरीय जयराम ने स्थानीय खिलाड़ी येहेजकील फ्रित्ज मेनाकी को 21-8 21-9 से हराया. बी साई प्रणीत ने स्थानीय खिलाड़ी रियांतो सुबाजा को 21-18 13-21 21-13 से शिकस्त दी लेकिन महिला एकल में पीसी तुलसी को सिंगापुर की शियाअु लियांग के खिलाफ 12- 21, 15-21 से हार झेलनी पड़ी.
तन्वी लाड और रूतविका शिवानी गड्डे को भी महिला एकल में शिकस्त का सामना करना पड़ा. पुरुष एकल के अन्य मैचों में हर्षील दानी, सिरिल वर्मा, अभिषेक येलेगर और कौशल धर्मामर हार गए. के नंदगोपाल और संयम शुक्ला भी पुरुष युगल जोड़ी भी पहले दौर में हार गई.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
इंडोनेशिया ग्रां प्री गोल्ड बैडमिंटन, बैडमिंटन, पी कश्यप, अजय जयराम, Indonesia Grand Prix Gold, Badminton, P Kashyap, Ajay Jairam