विज्ञापन
This Article is From Oct 25, 2011

अश्विन के प्रदर्शन से खुश हैं धोनी

भारतीय ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने भारत−इंग्लैंड सीरीज में अपनी गेंदबाजी का दम सभी को दिखा दिया। धोनी भी उनके प्रदर्शन से खुश हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: भारतीय ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने भारत−इंग्लैंड सीरीज में अपनी गेंदबाजी का दम सभी को दिखा दिया। मुंबई वन−डे में भी अश्विन ने महज 38 रन देकर तीन विकेट झटके। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी उनके प्रदर्शन से काफी खुश नजर आ रहे हैं लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट टीम में अश्विन शामिल होंगे या नहीं इस पर धोनी फिलहाल कुछ नहीं कहना चाहते। धोनी का कहना है कि टीम में किसी भी खिलाड़ी को शामिल किए जाने का फैसला चयनकर्ताओं के हाथ में है। जून 2010 में अपने करियर की शुरुआत करने के बाद अश्विन ने अब तक 20 वनडे मैचों में 32 विकेट लिए हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
महेन्द्र सिंह धोनी, आर अश्विन, प्रदर्शन, खुश
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com