बरेली जिला अस्पताल में भर्ती वॉलीबॉल की राष्ट्रीय खिलाड़ी अरुणिमा सिन्हा को इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया, जहां उन्हें कृत्रिम पैर लगाया जाएगा।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
Bareilly:
उत्तर प्रदेश के बरेली जिला अस्पताल में भर्ती वॉलीबॉल की राष्ट्रीय खिलाड़ी अरुणिमा सिन्हा को इलाज के लिए लखनऊ के छत्रपति साहू महाराज मेडिकल विश्वविद्यालय में भेज दिया गया, जहां उन्हें कृत्रिम पैर लगाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ विजय यादव ने बताया कि बरेली में कृत्रिम अंग लगाने के सुविधा उपलब्ध न होने के कारण अरुणिमा सिन्हा को उपचार के लिए लखनऊ भेजा गया है, ताकि उनका बेहतर इलाज हो सके। गौरतलब है कि गत 11 अप्रैल की रात को बदमाशों ने लूट में असफल होने पर पद्मावती एक्सप्रेस से अरुणिमा सिन्हा को नीचे फेंक दिया था, जिससे उनका एक पैर कट गया था।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
अरुणिमा सिन्हा, महिला खिलाड़ी, ट्रेन लूट, कृत्रिम पैर