विज्ञापन
This Article is From Apr 23, 2011

एम्स ने पुलिस से अरुणिमा के रिश्तेदार की शिकायत की

एम्स के डॉक्टरों ने अस्पताल कर्मचारियों और ट्रॉमा सेंटर में भर्ती वॉलीबॉल खिलाड़ी अरुणिमा के रिश्तेदार के बीच हुई कहासुनी को लेकर पुलिस से संपर्क किया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
New Delhi: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डॉक्टरों ने अस्पताल के कर्मचारियों और ट्रॉमा सेंटर में एक सप्ताह से इलाज करा रहीं राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबॉल खिलाड़ी अरुणिमा सिन्हा के एक रिश्तेदार के बीच हुई कहासुनी को लेकर पुलिस से संपर्क किया है। अरुणिमा को बीते सप्ताह बरेली के निटक कुछ उच्चकों ने चलती रेलगाड़ी से नीचे फेंक दिया था, जिस कारण एक दूसरी रेलगाड़ी की चपेट में आने के कारण उनका एक पैर कट गया था। बरेली और लखनऊ में इलाज के बाद अरुणिमा को सोमवार को एम्स लाया गया था। एम्स ने अस्पताल कर्मचारियों और अरुणिमा के रिश्तेदार के बीच हुई कहासुनी के बाद सफदरजंग पुलिस स्टेशन को संपर्क किया। पुलिस ने मामला सुलझा लिया है, लेकिन कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई। एम्स के ट्रॉमा सेंटर के प्रमुख एमसी मिश्रा ने बताया कि अरुणिमा के जीजा कई लोगों के साथ अस्पताल में आए और कहने लगे कि उन्हें अरुणिमा से मिलना है। सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि अरुणिमा का अभी-अभी ऑपरेशन हुआ है और इस कारण उन्हें किसी से मिलने नहीं दिया जा सकता। इस पर अरुणिमा के जीजा बिगड़ गए और शोर मचाने लगे। इसके बाद अस्पताल ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया। मिश्रा ने कहा कि पुलिस ने इस मामले को सुलझा लिया। किसी के खिलाफ केस दर्ज नहीं हुआ। समस्या यह है कि अरुणिमा के जीजा इन दिनों बड़ी संख्या में राजनेताओं के साथ अस्पताल पहुंचते हैं और उनसे मिलना चाहते हैं। किसी को भी अरुणिमा से मिलने की अनुमति नहीं है, क्योंकि इससे उन्हें संक्रमण फैलने का खतरा है। डॉक्टरों का कहना है कि अरुणिमा का इलाज तय कार्यक्रम के अनुसार चल रहा है। मनोचिकित्सक उनकी मदद कर रहे हैं और अगले सप्ताह उनके कटे हुए पैर तथा दूसरे पैर की टूटी हुई हड्डियों को यथास्थिति देने के लिए दो ऑपरेशन किए जाएंगे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अरुणिमा सिन्हा, एम्स, पुलिस
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com