विज्ञापन
This Article is From May 13, 2011

अराफुरा गेम्स : पिंकी जांगड़ा ने स्वर्ण पदक जीता

हरियाणा की पिंकी जांगड़ा ने ऑस्ट्रेलिया के डारविन शहर में चल रहे अराफुरा गेम्स में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फ्लाइवेट वर्ग में स्वर्ण पदक जीत लिया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: हरियाणा की महिला मुक्केबाज पिंकी जांगड़ा ने आस्ट्रेलिया के डारविन शहर में चल रहे अराफुरा गेम्स में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फ्लाइवेट वर्ग में स्वर्ण पदक जीत लिया है। अराफुरा गेम्स की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, पिंकी ने 51 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में न्यूजीलैंड की महिला मुक्केबाज सिओना फर्नाडीस को 18-13 से हराया। एक ओर पिंकी ने जहां स्वर्ण पर पंच जड़ा वहीं मीना रानी (60 किलोग्राम) और पूजा रानी (75 किलोग्राम) को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इससे पहले, गुरुवार को एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले स्टार मुक्केबाज विजेंद्र सिंह और उनके साथी मुक्केबाज अखिल कुमार को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा था। उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता में भारत ने पहली बार हिस्सा लिया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नई दिल्ली, अराफुरा, गेम्स, पिंकी जांगड़ा, स्वर्ण पदक
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com