विज्ञापन
This Article is From Nov 22, 2016

टेनिस : एंजेलिक कर्बर ने शीर्ष वरीयता के साथ किया वर्ष का समापन

टेनिस : एंजेलिक कर्बर ने शीर्ष वरीयता के साथ किया वर्ष का समापन
एंजेलिक कर्बर (फाइल फोटो)
मेड्रिड: इसी वर्ष विश्व वरीयता में शीर्ष स्थान हासिल करने वाली जर्मनी की महिला टेनिस स्टार एंजेलिक कर्बर सोमवार को जारी महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर रहते हुए वर्ष का समापन करने में सफल रहीं. वर्ष का पहला ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने वाली कर्बर 12 सिंतबर को वर्ष का आखिरी ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन जीतने के बाद अमेरिकी दिग्गज सेरेना विलियम्स को अपदस्थ कर पहली बार विश्व वरीयता में शीर्ष पर पहुंचीं.

कर्बर तब से अपनी शीर्ष वरीयता कायम रखने में सफल रहीं. केर्बर सितंबर में ब्राजीलियाई महानगर रियो डी जनेरियो में हुए ओलम्पिक खेलों में भी रजत पदक जीतने में सफल रहीं.

कर्बर डब्ल्यूटीए की विश्व रैंकिंग में शीर्ष वरीयता हासिल करने वाली जर्मनी की दूसरी खिलाड़ी हैं. उनसे पहले टेनिस इतिहास की महानतम खिलाड़ियों में शुमार स्टेफी ग्राफ 1987 से 1996 के बीच विश्व वरीयता में शीर्ष पर रहीं.

डब्ल्यूटीए रैंकिंग :

1. एंजेलिक केर्बर (जर्मनी) : 9,080 अंक

2. सेरेना विलियम्स (अमेरिका) : 7,050 अंक

3. एग्निएज्का रादवांस्का (पोलैंड) : 5,600 अंक

4. सिमोना हालेप (रोमानिया) : 5,228 अंक

5. डोमिनिका सिबुल्कोवा (स्लोवाकिया) : 4,875 अंक

6. कैरोलिना प्लिस्कोवा (चेक गणराज्य) : 4,600 अंक

7. गारबाइन मुगुरुजा (स्पेन) : 4,236 अंक

8. मैडिसन कीज (अमेरिका) : 4,137 अंक

9. स्वेतलाना कुजनेत्सोवा (रूस) : 4,115 अंक

10. योहान्ना कोंटा (इंग्लैंड) : 3,640 अंक

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
एंजेलिक कर्बर, डब्ल्यूटीए रैंकिंग, टेनिस रैंकिंग, Angelique Kerber, WTA Rankings, WTA, Tennis Rankings
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com