मलेशिया में पांच अप्रैल से शुरू होने वाले सुल्तान अजलान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट के लिए भारतीय हॉकी टीम का चयन मंगलवार को किया जाएगा।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
मलेशिया में पांच अप्रैल से शुरू होने वाले सुल्तान अजलान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट के लिए भारतीय हॉकी टीम का चयन मंगलवार को किया जाएगा। इपोह में खेली जाने वाली इस प्रतियोगिता में भारत का पहला मैच पांच मई को कोरिया के साथ होगा। भारत और कोरिया के अलावा इस वार्षिक आयोजन में मेजबान मलेशिया, मौजूदा विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, ग्रेट ब्रिटेन और न्यूजीलैंड की टीमें हिस्सा लेंगी। भारत और पाकिस्तान के बीच डेढ़ वर्ष में तीसरी बार भिड़ंत होगी। यह चिर प्रतिक्षित मुकाबला 11 मई को खेला जाना है। बीते वर्ष मार्च में नई दिल्ली में आयोजित विश्व कप और राष्ट्रमंडल खेलों के अलावा दोनों टीमें तीसरी बार आमने-सामने होंगी। बीते दोनों अवसरों पर भारत ने पाकिस्तान पर जीत हासिल की है। भारतीय टीम छठी बार यह खिताब जीतने का प्रयास करेगी। 2010 में भारत और कोरिया ने संयुक्त रूप से यह खिताब जीता था। इससे पहले भारत ने 1985, 1991, 1995 और 2009 में यह खिताब अपने नाम किया था। वर्ष 2008 में भारतीय टीम दूसरे स्थान पर रही थी। फाइनल में उसे अर्जेंटीना के हाथों 1-5 से हार मिली थी।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
अजलान शाह, हॉकी, भारतीय, टीम, चयन