बर्खास्त किए गए पाकिस्तानी कप्तान शाहिद आफरीदी पर पीसीबी की अनुशासनात्मक समिति ने 45 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लाहौर:
बर्खास्त किए गए पाकिस्तानी कप्तान शाहिद आफरीदी पर गुरुवार को पीसीबी की अनुशासनात्मक समिति ने 45 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। उन्हें यहां सुनवाई के दौरान क्रिकेट बोर्ड की आचार संहिता के उल्लघंन का दोषी पाया गया। बोर्ड के सूत्र ने कहा कि आफरीदी को चार सदस्यीय समिति ने केंद्रीय अनुबंध के अनुच्छेद के उल्लघंन का दोषी पाया है। आफरीदी पर आरोप था कि उन्होंने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के अलावा पीसीबी और बोर्ड के अधिकारियों की आलोचना की थी। आफरीदी को हालांकि विदेशी लीग में खेलने के लिए अनापत्ति पत्र (एनओसी) प्रदान कर दिया गया। अब वह इंग्लिश काउंटी टीम हैंपशर की ओर से और श्रीलंका प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं। सूत्र ने कहा, आफरीदी को हालांकि अनापत्ति पत्र दे दिया गया है और वह विदेशी लीग में खेल सकते हैं।