पाकिस्तान के एकदिवसीय कप्तान शाहिद आफरीदी ने पूर्व कप्तान इमरान खान के आग्रह के बावजूद टेस्ट क्रिकेट में वापसी की संभावना से इनकार किया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कराची:
पाकिस्तान के एकदिवसीय कप्तान शाहिद आफरीदी ने पूर्व कप्तान इमरान खान के आग्रह के बावजूद टेस्ट क्रिकेट में वापसी की संभावना से इनकार किया। इमरान खान ने आग्रह किया था कि आफरीदी क्रिकेट के सभी तीनों प्रारूपों में टीम की कप्तानी करें। आफरीदी ने पिछले साल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, हालांकि उन्हें ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ पूरी टेस्ट और एकदिवसीय सीरीज में टीम का कप्तान चुन लिया गया था। उनकी अगुवाई में पाकिस्तानी टीम के ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद उन्होंने टेस्ट से संन्यास ले लिया था, जिसके बाद से वह सिर्फ वनडे और ट्वेंटी-20 क्रिकेट पर ही ध्यान लगा रहे हैं। आफरीदी ने विश्व कप टीम के लिए आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में पत्रकारों से कहा, मुझे नहीं लगता कि मैं टेस्ट क्रिकेट के लिए आदर्श खिलाड़ी हूं। इसलिए मेरी टेस्ट मैचों में वापसी की कोई योजना नहीं है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
क्रिकेट, शाहिद आफरीदी, टेस्ट मैच, पाकिस्तान टीम