विज्ञापन
This Article is From Apr 07, 2011

आफरीदी ने धोनी की तारीफों के पुल बांधे

भारतीयों के खिलाफ बयान से उठे विवाद पर मरहम लगाने के प्रयास में जुटे आफरीदी ने कहा कि भारत भाग्यशाली है कि उसके पास धोनी जैसा कप्तान है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लाहौर: भारतीयों के खिलाफ नकारात्मक बयान से उठे विवाद पर मरहम लगाने की कोशिश में जुटे पाकिस्तानी वनडे क्रिकेट टीम के कप्तान शाहिद आफरीदी का मानना है कि भारत भाग्यशाली है कि उसके पास महेंद्र सिंह धोनी जैसा स्थायी कप्तान है। आफरीदी ने एक इंटरव्यू में कहा, मुझे लगता है कि धोनी ने बहुत चतुराई से भारतीय टीम की अगुवाई की और फाइनल में शानदार खेल दिखाया। भारतीय टीम खुशकिस्मत है कि उन्हें धोनी के रूप में स्थायी कप्तान मिला। उन्होंने कहा, भारतीय जीत में उनकी काफी अहम भूमिका थी और मुझे पूरा भरोसा है कि यह जीत भारतीय क्रिकेट और देशवासियों के लिए काफी मायने रखती है। लेकिन मुझे यह भी उम्मीद थी कि विश्व कप के फिर से एशिया में लौटने से इस क्षेत्र में दोबारा खेल को बढ़ावा मिलेगा तथा भारत-पाक क्रिकेट द्विपक्षीय संबंध सामान्य होंगे। आफरीदी ने स्वीकार किया कि भारतीय टीम ने उस दिन अच्छा प्रदर्शन किया और वह विश्व कप जीतने का हकदार था। उन्होंने कहा, उनकी टीम उस दिन बेहतर थी और विश्व कप की हकदार थी। कोई भी टीम जो हमें हरा सकती है, उसे विश्व कप जीतना चाहिए। आफरीदी ने भारतीय स्टार सचिन तेंदुलकर की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि उनकी रन की भूख हैरान करने वाली है और वह अब भी भारतीय क्रिकेट के लिए काफी कुछ कर सकते हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
क्रिकेट, शाहिद आफरीदी, महेंद्र सिंह धोनी, कप्तानी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com