विज्ञापन
This Article is From Jun 02, 2011

आफरीदी ने पीसीबी के नोटिस का जवाब दिया

आफरीदी ने स्वीकार किया कि उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की आचार संहिता का उल्लंघन किया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कराची: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी ने स्वीकार किया कि उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की आचार संहिता का उल्लंघन किया है लेकिन उन्होंने अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करने के प्रति इच्छा जाहिर की। आफरीदी ने लंदन में कहा, हां मैंने बोर्ड को अपना जवाब भेज दिया है और मैंने स्वीकार किया है कि उनके साथ अपने अनुबंध के शर्तों का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा, मैं बोर्ड के किसी भी अधिकारी से पूछताछ का सामना करने को तैयार हूं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
आफरीदी, नोटिस, पीसीबी, Afridi, Notice, PCB
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com