भारत के हाथों विश्व कप सेमीफाइनल में हारने से निराश पाक के कप्तान आफरीदी ने 21 अप्रैल से शुरू हो रहे वेस्टइंडीज के दौरे से हटने का फैसला किया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कराची:
भारत के हाथों क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल में हारने से निराश पाकिस्तान की वनडे टीम के कप्तान शाहिद आफरीदी ने 21 अप्रैल से शुरू हो रहे वेस्टइंडीज के दौरे से हटने का फैसला किया है। बोर्ड से जुड़े एक सूत्र ने गुरुवार रात बताया कि आफरीदी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से कहा है कि उन्हें आगामी दौरे के लिए संभावितों में सम्मिलित नहीं माना जाए, क्योंकि वह प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से कुछ समय के लिए अलग होकर आराम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आफरीदी ने विश्व कप सेमीफाइनल में भारत के हाथों मात खाने के बाद निराशा के कारण यह निर्णय किया। सूत्र ने कहा, उन्होंने कहा है कि वह विश्व कप अभियान के बाद इस दौरे पर जाने के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं हैं और खेल से थोड़ा आराम चाहते हैं। सेमीफाइनल में हारने के बाद आफरीदी ने अपनी टीम के प्रदर्शन का बचाव करते हुए कहा था कि उन्हें इस क्रिकेट महाकुंभ में टीम के प्रदर्शन पर गर्व है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
क्रिकेट, आफरीदी, पाकिस्तान टीम, वेस्टइंडीज दौरा