उत्तराखण्ड की नैनीताल ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट (Nainital-Udhamsingh Nagar Lok Sabha Election Results 2019) पर 2014 में हुए चुनाव में BJP के भगत सिंह कोश्यारी ने जीत हासिल की थी. उन्हें 6,36,769 वोट मिले और 3,52,052 वोट पाकर कांग्रेस के केसी सिंह बाबा दूसरे पायदान पर रहे थे.
नैनीताल ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट 2008 में अस्तित्व में आई थी और 2009 में हुए पहले चुनाव में कांग्रेस के केसी सिंह बाबा जीते थे. उन्होंने BJP के बची सिंह रावत को हराया था.
नैनीताल ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट में 14 विधानसभा सीटें आती हैं, जिनमें लालकुआं, भीमताल, नैनीताल, हल्द्वानी, कालाढूंगी, जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर, रुद्रपुर, किच्छा, सितारगंज, नानकमत्ता और खटीमा शामिल हैं.
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
अल्मोड़ा | अजय टमटा | बीजेपी | जीते |
गढ़वाल | तीरथ सिंह रावत | बीजेपी | जीते |
हरिद्वार | रमेश पोखरियाल निशंक | बीजेपी | जीते |
नैनीताल-उधमसिंह नगर | अजय भट्ट | बीजेपी | जीते |
टिहरी गढ़वाल | माला राज्यलक्ष्मी शाह | बीजेपी | जीते |
Advertisement