कुल सीटें- 29
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी प्रत्याशी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
बालाघाट | ढाल सिंह बिसेन | बीजेपी | जीते |
बैतूल | दुर्गा दास (डी.डी.) उइके | बीजेपी | जीते |
भिंड | संध्या रे | बीजेपी | जीते |
भोपाल | प्रज्ञा सिंह ठाकुर | बीजेपी | जीते |
छिंदवाड़ा | नकुल नाथ | कांग्रेस | जीते |
दमोह | प्रह्लाद सिंह पटेल | बीजेपी | जीते |
देवास | महेंद्र सिंह सोलंकी | बीजेपी | जीते |
धार | छत्तरसिंह दरबार | बीजेपी | जीते |
गुना | कृष्ण पाल सिंह डॉ के.पी. यादव | बीजेपी | जीते |
ग्वालियर | विवेक नारायण शेजवलकर | बीजेपी | जीते |
होशंगाबाद | उदय प्रताप सिंह | बीजेपी | जीते |
इंदौर | शंकर लालवानी | बीजेपी | जीते |
जबलपुर | राकेश सिंह | बीजेपी | जीते |
खजुराहो | वी.डी. शर्मा (विष्णु दत्त शर्मा) | बीजेपी | जीते |
खंडवा | नंदकुमार सिंह चौहान (नंदू भैया) | बीजेपी | जीते |
खरगोन | गजेंद्र उमराव सिंह पटेल | बीजेपी | जीते |
मांडला | फग्गन सिंह कुलस्ते | बीजेपी | जीते |
मंदसौर | सुधीर गुप्ता | बीजेपी | जीते |
मुरैना | नरेंद्र सिंह तोमर | बीजेपी | जीते |
राजगढ़ | रोडमल नागर | बीजेपी | जीते |
रतलाम | गुमान सिंह दामोर | बीजेपी | जीते |
रीवा | जनार्दन मिश्रा | बीजेपी | जीते |
सागर | राजबहादुर सिंह | बीजेपी | जीते |
सतना | गणेश सिंह | बीजेपी | जीते |
शहडोल | हिमाद्रि सिंह | बीजेपी | जीते |
सीधी | रीति पाठक | बीजेपी | जीते |
टीकमगढ़ | डॉ वीरेंद्र कुमार | बीजेपी | जीते |
उज्जैन | अनिल फिरोजिया | बीजेपी | जीते |
विदिशा | रमाकांत भार्गव | बीजेपी | जीते |
मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh Lok Sabha Election Results 2019) में हुए 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा और इसलिए मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव 2019 में उसकी राह आसान नहीं दिख रही है. भले ही उसने 2014 में 29 में से 27 सीटों पर जीत दर्ज की हो, लेकिन ऐसा दोबारा करना इस बार मुश्किल नजर आ रहा है. मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh elections 2019) साल 2000 तक यह क्षेत्रफल के आधार पर देश का सबसे बड़ा राज्य था. इस राज्य की सीमाएं पांच राज्यों से सटी हुईं हैं, जिसमें पूर्व में छत्तीसगढ़, दक्षिण में महाराष्ट्र, पश्चिम में गुजरात, उत्तर-पश्चिम में राजस्थान और उत्तर में उत्तर-प्रदेश है. मध्यप्रदेश का 30 फीसदी हिस्सा वन से घिरा हुआ है और यहां हीरे, ताबें और खनिज संसाधनों के समृद्ध भंडार हैं. राजनीतिक इतिहास की बात जाए तो इस राज्य के अब तक 31 मुख्यमंत्री रह चुके हैं. बता दें कि मध्यप्रदेश चुनाव 2019 में बीजेपी-कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है.
दरअसल, पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा. बीजेपी यहां डेढ़ दशक से सत्ता में थी. 29 नवंबर 2005 से लेकर 16 दिसंबर 2018 तक शिवराज सिंह चौहान राज्य के मुख्यमंत्री रहे. राज्य में कांग्रेस सरकार बनने के बाद 17 दिसंबर 2018 से कमलनाथ मुख्यमंत्री हैं. 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को कुल 29 में से 27 सीटों पर जीत मिली थी. जबकि दो सीटें कांग्रेस के खाते में आई थी. गूना से ज्योतिरादित्य सिंधिया, छिंदवाड़ा से कमलनाथ सांसद हैं. इस बार बीजेपी ने जनता के बीच नाराजगी देखते हुए शहडोल , भिंड सहित कुल पांच सीटों के मौजूदा सांसदों का टिकट काट दिया है.
बीजेपी और कांग्रेस के बीच हुआ कांटे का मुकाबला
दिसंबर, 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला हुआ, जिसमें आखिरकार कांग्रेस जीतने में सफल रही. कांटे की टक्कर की वजह से यहां कांग्रेस बहुमत का आंकड़ा नहीं छू पाई. कांग्रेस 2 सीट दूर रह गई. कुल 230 सीटों में से कांग्रेस ने 114, भाजपा ने 109, बसपा ने दो, सपा ने एक और निर्दलीय ने चार सीटों पर जीत दर्ज की. कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव जीतकर लगातार तीन बार से जीतती रही बीजेपी की सत्ता से विदाई सुनिश्चित कर दी.
मध्यप्रदेश
वर्तमान मुख्यमंत्री- कमलनाथ
राज्यपाल - आनंदीबेन पटेल
राज्य में सत्ता पक्ष- कांग्रेस
प्रमुख विपक्षी दल- बीजेपी
मध्यप्रदेश में लोकसभा सीटें- 29
सामान्य -19
एससी- 4
एसटी - 6
मतदान के चरण- 4
मतदान की तारीखें- 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई, 19 मई
कुल मतदाताओं की संख्या (2018) - 50394086
पुरुष मतदाता - 26314957
महिला मतदाता - 24077719
ट्रांसजेंडर मतदाता- 1410
लोकसभा क्षेत्र- इंदौर, उज्जैन, खंडवा, खजुराहो, खरगोन, गुना , ग्वालियर, छिंदवाड़ा, जबलपुर, टीकमगढ़, दमोह, देवास, धार, बालाघाट, बैतूल, भिंड, भोपाल, मंदसौर, मंडला, मुरैना, रतलाम, राजगढ़, रीवा, विदिशा, शहडोल, सतना, सागर, सीधी, होशंगाबाद
विधानसभा सीटें - 231
राज्यसभा सीटें- 11
राज्य का क्षेत्रफल- 3,08,252 वर्ग किलोमीटर
जिले - 52
जनसंख्या (2011 की जनगणना)- 7,26,26,809
पुरुष- 37611370 (51.8%)
महिला- 34984645 (48.2%)
लिंगानुपात- 1000 पुरुषों पर 930 महिलाएं
साक्षरता दर (2011 की जनगणना)- 70.60%,
पुरुष साक्षरता - 80.5%
महिला साक्षरता- 60.0%
धर्म आधारित जनसंख्या (2011 की जनगणना)
हिंदू- 90.9%
मुस्लिम- 6.6%
जैन - 1%
ईसाई - 0.3%
बौद्ध- 0.3%
सिख- 0.2%
जाति आधारित जनसंख्या
सवर्ण- 15%
ओबीसी-37%
एससी- 16%
एसटी- 23%
अन्य- 9%
सांस्कृतिक क्षेत्र- 5 - निमाड़, मालवा, बुंदेलखंड, बघेलखंड, चंबल
भाषाएं और बोलियां- हिंदी, उर्दू, मराठी, मालवी, निमाड़ी, बुंदेली, बघेली, भिलोड़ी (भीली), गोंडी, कोरकू
कुल सीटें- 29
Advertisement