मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा लोकसभा सीट (Chhindwara Lok Sabha Election Results 2019) पर 2014 के आम चुनाव में कांग्रेस के कमलनाथ ने जीत हासिल की थी. उन्हें 5,59,755 वोट मिले थे, जबकि BJP के चंद्रभान कुबेर सिंह 4,43,218 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे.
अगर यहां के इतिहास पर नजर डालें तो सन् 1951 में यह सीट कांग्रेस के रायचंद के हाथ में थी. 1957 व 1962 में कांग्रेस के भीकूलाल, 1967, 1971 व 1977 में कांग्रेस के गार्गीशंकर रामकृष्ण और 1980, 1984, 1989 व 1991 में कांग्रेस के कमलनाथ ने इस सीट पर कब्जा किया. इसके बाद 1996 में कांग्रेस की अलका कमलनाथ, 1997 के उपचुनाव में BJP के सुंदरलाल, 1998, 1999, 2004 व 2009 में कांग्रेस के कमलनाथ ने इस सीट से जीत दर्ज की थी.
2014 में चुनाव जीते कमलनाथ का जन्म 18 नवंबर, 1946 को हुआ था. कमलनाथ की गिनती दिग्गज नेताओं में की जाती है. कमलनाथ ने बीकॉम, सेंट जेवियर्स कॉलेज, कोलकाता, पश्चिम बंगाल से शिक्षा ग्रहण की थी. कमलनाथ को 1980 में पहली बार 7वीं लोकसभा के लिए चुना गया था. इसके बाद उन्हें 1985 में 8वीं लोकसभा, 1989 में 9वीं लोकसभा और 1991 में 10वीं लोकसभा के लिए फिर चुना गया. इन्हें केंद्रीय पर्यावरण और वन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया. 1995 से 1996 तक वह केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में कार्य कर चुके हैं. कमलनाथ 1998 में 12वीं लोकसभा और 1999 में 13वीं लोकसभा के लिए चुने गए. 2001 से 2004 तक वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के महासचिव भी रह चुके हैं. 2004 के चुनाव में उन्हें 14वीं लोकसभा के लिए फिर चुना गया और 2004 से 2009 तक केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री के रूप में कार्य किया.
कमलनाथ ने 16 मई, 2009 को 15वीं लोकसभा के लिए अपने निर्वाचन क्षेत्र से फिर चुनाव जीता था. इस बार उन्हें केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री के रूप में मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था. इसके बाद 2011 में, मंत्रिमंडल में फेरबदल होने के बाद उन्हें शहरी विकास मंत्री बनाया गया था.
अक्टूबर, 2012 में कमलनाथ को शहरी विकास मंत्री के अलावा संसदीय कार्य मंत्रालय की जिम्मेदारी भी दी गई थी. इस समय कमलनाथ मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री हैं.
इस निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा की 7 सीटें आती हैं, जिनमें जुन्नारदेव, अमरवाड़ा, चौरई, सौंसर, छिंदवाडा, परासिया व पंधुरना शामिल हैं.
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
बालाघाट | ढाल सिंह बिसेन | बीजेपी | जीते |
बैतूल | दुर्गा दास (डी.डी.) उइके | बीजेपी | जीते |
भिंड | संध्या रे | बीजेपी | जीते |
भोपाल | प्रज्ञा सिंह ठाकुर | बीजेपी | जीते |
छिंदवाड़ा | नकुल नाथ | कांग्रेस | जीते |
दमोह | प्रह्लाद सिंह पटेल | बीजेपी | जीते |
देवास | महेंद्र सिंह सोलंकी | बीजेपी | जीते |
धार | छत्तरसिंह दरबार | बीजेपी | जीते |
गुना | कृष्ण पाल सिंह डॉ के.पी. यादव | बीजेपी | जीते |
ग्वालियर | विवेक नारायण शेजवलकर | बीजेपी | जीते |
होशंगाबाद | उदय प्रताप सिंह | बीजेपी | जीते |
इंदौर | शंकर लालवानी | बीजेपी | जीते |
जबलपुर | राकेश सिंह | बीजेपी | जीते |
खजुराहो | वी.डी. शर्मा (विष्णु दत्त शर्मा) | बीजेपी | जीते |
खंडवा | नंदकुमार सिंह चौहान (नंदू भैया) | बीजेपी | जीते |
खरगोन | गजेंद्र उमराव सिंह पटेल | बीजेपी | जीते |
मांडला | फग्गन सिंह कुलस्ते | बीजेपी | जीते |
मंदसौर | सुधीर गुप्ता | बीजेपी | जीते |
मुरैना | नरेंद्र सिंह तोमर | बीजेपी | जीते |
राजगढ़ | रोडमल नागर | बीजेपी | जीते |
रतलाम | गुमान सिंह दामोर | बीजेपी | जीते |
रीवा | जनार्दन मिश्रा | बीजेपी | जीते |
सागर | राजबहादुर सिंह | बीजेपी | जीते |
सतना | गणेश सिंह | बीजेपी | जीते |
शहडोल | हिमाद्रि सिंह | बीजेपी | जीते |
सीधी | रीति पाठक | बीजेपी | जीते |
टीकमगढ़ | डॉ वीरेंद्र कुमार | बीजेपी | जीते |
उज्जैन | अनिल फिरोजिया | बीजेपी | जीते |
विदिशा | रमाकांत भार्गव | बीजेपी | जीते |
Advertisement