मध्य प्रदेश की सीधी लोकसभा सीट (Sidhi Lok Sabha Election Results 2019) पर 2014 के आम चुनाव में BJP की रीति पाठक ने जीत दर्ज की थी. उन्हें 4,75,678 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के इंद्रजीत कुमार 3,67,632 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे.
अगर यहां के इतिहास की बात करें, तो सन् 1962 में यह सीट कांग्रेस के आनंद चंद्र के हाथ मे थी. 1967 में कांग्रेस के बी.पी. सिंह, 1971 में निर्दलीय उम्मीदवार रामबहादुर सिंह, 1977 में BLD के सूर्य नारायण, 1979 के उपचुनाव में JNP के आऱ.एन. सिंह, 1980 व 1984 में कांग्रेस के मोतीलाल सिंह, 1989 में BJP के जगन्नाथ सिंह, 1991 में कांग्रेस के मोतीलाल सिंह, 1996 में AIIC (T) के तिलक राज सिंह, 1998 में BJP के जगन्नाथ सिंह, 1999 व 2004 में BJP के चंद्र प्रताप सिंह, 2007 के उपचुनाव में कांग्रेस के मानिक सिंह, 2009 में BJP के गोविंद प्रसाद ने यहां कब्जा किया.
इस निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा की 8 सीटें आती हैं, जिनमें चुरहट, सीधी, सिहावल, चितरंगी, सिंगरौली, देवसर, धौहनी व बेओहारी शामिल हैं.
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
बालाघाट | ढाल सिंह बिसेन | बीजेपी | जीते |
बैतूल | दुर्गा दास (डी.डी.) उइके | बीजेपी | जीते |
भिंड | संध्या रे | बीजेपी | जीते |
भोपाल | प्रज्ञा सिंह ठाकुर | बीजेपी | जीते |
छिंदवाड़ा | नकुल नाथ | कांग्रेस | जीते |
दमोह | प्रह्लाद सिंह पटेल | बीजेपी | जीते |
देवास | महेंद्र सिंह सोलंकी | बीजेपी | जीते |
धार | छत्तरसिंह दरबार | बीजेपी | जीते |
गुना | कृष्ण पाल सिंह डॉ के.पी. यादव | बीजेपी | जीते |
ग्वालियर | विवेक नारायण शेजवलकर | बीजेपी | जीते |
होशंगाबाद | उदय प्रताप सिंह | बीजेपी | जीते |
इंदौर | शंकर लालवानी | बीजेपी | जीते |
जबलपुर | राकेश सिंह | बीजेपी | जीते |
खजुराहो | वी.डी. शर्मा (विष्णु दत्त शर्मा) | बीजेपी | जीते |
खंडवा | नंदकुमार सिंह चौहान (नंदू भैया) | बीजेपी | जीते |
खरगोन | गजेंद्र उमराव सिंह पटेल | बीजेपी | जीते |
मांडला | फग्गन सिंह कुलस्ते | बीजेपी | जीते |
मंदसौर | सुधीर गुप्ता | बीजेपी | जीते |
मुरैना | नरेंद्र सिंह तोमर | बीजेपी | जीते |
राजगढ़ | रोडमल नागर | बीजेपी | जीते |
रतलाम | गुमान सिंह दामोर | बीजेपी | जीते |
रीवा | जनार्दन मिश्रा | बीजेपी | जीते |
सागर | राजबहादुर सिंह | बीजेपी | जीते |
सतना | गणेश सिंह | बीजेपी | जीते |
शहडोल | हिमाद्रि सिंह | बीजेपी | जीते |
सीधी | रीति पाठक | बीजेपी | जीते |
टीकमगढ़ | डॉ वीरेंद्र कुमार | बीजेपी | जीते |
उज्जैन | अनिल फिरोजिया | बीजेपी | जीते |
विदिशा | रमाकांत भार्गव | बीजेपी | जीते |
Advertisement