पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में स्थित हिंगलाज माता मंदिर का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव रविवार को संपन्न हुआ. इस प्राचीन मंदिर में 3 दिनों में करीब तीन लाख हिंदू श्रद्धालुओं ने दर्शन किए और गहरी आस्था दिखाई. पाकिस्तान के सिंध और अन्य प्रांतों से हजारों श्रद्धालु पैदल मंदिर पहुंचे. इनमें से कुछ को 20 दिन लगे.