अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि खामेनेई को अपने बेटे मोजतबा की नेतृत्व क्षमता पर भरोसा नहीं था. इजरायली हमले में आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा खामेनेई सुप्रीम लीडर बनाए गए हैं. ऐसे में अमेरिका ने दावा किया है कि ईरान में फिलहाल असली ताकत रिवोल्यूशनरी गार्ड के हाथ में हो सकती है.