हापुड़ में एक प्राइवेट स्कूल में 6वीं कक्षा के छात्र को फीस न भर पाने पर शिक्षक ने बेरहमी से पीटा. छात्र को कमरे में बंद कर तीन शिक्षकों ने हाथ और पैर में गंभीर चोट पहुंचाई, यह आरोप पीड़ित परिवार ने लगाया. बच्चे के माता-पिता ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई और एसपी कार्यालय में न्याय की गुहार लगाई है.