उत्तर प्रदेश सरकार ने माफियाओं के कब्जे वाली जमीनों को मुक्त कर गरीबों के लिए आवास निर्माण की योजना शुरू की है लखनऊ के डालीबाग में मुख्तार अंसारी की जमीन पर EWS श्रेणी के फ्लैट बनाए गए हैं, जिनकी चाभी कल सौंपी जाएगी प्रत्येक फ्लैट का क्षेत्रफल 360 वर्ग फीट है और इनकी कीमत दस लाख सत्तर हजार रुपये निर्धारित की गई है