बरेली में पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों में सुखराज सिंह का पाकिस्तान के हैंडलर अजमल गुर्जर से सोशल मीडिया पर संपर्क मिला है. छापेमारी में अवैध असलहे, कारतूस, हथियार बनाने की मशीनें और चार मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं.