समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पांडे ने 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में ईंट से ईंट का जवाब देने की धमकी दी है. बलिया सांसद ने कहा कि जरूरत पड़ने पर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए किसी की जान लेने से पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने बीजेपी पर बिहार में महिलाओं को पैसे देकर वोट चोरी करने और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए.