मालेगांव महानगरपालिका में BJP और कांग्रेस के पार्षदों ने मिलकर 'भारत विकास आघाड़ी' मोर्चा बनाया है. 84 सदस्यीय महानगरपालिका में किसी भी दल के पास स्पष्ट बहुमत नहीं होने के कारण गठबंधन किंगमेकर हो सकता है. कांग्रेस के पार्षद एजाज बेग को गठबंधन का नेतृत्व सौंपा गया है. महापौर-उपमहापौर चुनाव से पहले गठबंधन बना है.