पश्चिम बंगाल समेत 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूची समीक्षा अभियान 4 नवंबर से शुरू होगा. बंगाल में बीएलओ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं. मतदाता सूची समीक्षा के तहत 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक वोटरों की जानकारी घर-घर जाकर जुटाई जाएगी.