गुरुग्राम के बादशाहपुर एसपीआर इलाके में रैपर राहुल फाजिलपुरिया पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें वह बाल-बाल बच गए. राहुल फाजिलपुरिया यूट्यूबर और रैपर एल्विश यादव के करीबी दोस्त हैं, जिनका नाम सांपों के जहर मामले में भी सामने आया था. राहुल यादव, जिन्हें फाजिलपुरिया के नाम से जाना जाता है, हरियाणवी गानों और बॉलीवुड फिल्मों में अपनी आवाज़ के लिए प्रसिद्ध हैं.