पत्रकार राणा अय्यूब को नवी मुंबई में अंतरराष्ट्रीय व्हाट्सएप नंबर से जान से मारने की धमकी मिली है. धमकी देने वाले ने 1984 के सिख नरसंहार और इंदिरा गांधी की हत्या पर लेख लिखने को कहा था. धमकी में पत्रकार के पते और परिवार की मौजूदगी का जिक्र कर योगी पुलिस को भी नाकाम बताया गया है.